
सुबह सुबह उठते ही सबसे पहले करें ये 5 काम, त्वचा और पेट के लिए फायदेमंद साबित होंगे
सुबह सुबह उठते ही लोगों की स्वास्थ्य समस्याएं जैसे-जैसे बढ़ने लग जाती हैं, वो अपने डेली रूटीन को काफी ज्यादा कॉम्प्लिकेटेड कर लेते हैं। यानी स्किन समस्याओं के लिए ढेर सारे प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने लग जाते है, अगर पेट की चर्बी बढ़ रही है तो तरह-तरह प्रकार के डिटॉक्स ड्रिंक पीने लग जाते है
लेकिन अगर हम आपको बताएँगे कि आपको इन प्रॉब्लम्स से निपटने के लिए इतनी मेहनत करने की जरूरत नहीं है, आप आसान तरीकों से इन समस्याओं का हल निकाल पाएंगे। जब भी आप अपनी सुबह की शुरुआत करें तो ये 5 छोटे-छोटे उपाय जरूर करें, जो आपके हेल्थ के लिए बहोत फायदेमंद होते हैं।
ये पेट को कम करने मैं और त्वचा मैं निखार लाने मैं मदद तो करता है और साथ ही साथ हॉर्मोन्स को भी संतुलित करने मैं मदद करता हैं। इन नुस्खों को 21 दिनों तक आजमाने से आपको साफ फर्क नजर आएगा।अगर आप पेट की बढ़ी चर्बी को कम करने, हॉर्मोनल हेल्थ को सुधारने और स्किन को सुंदर बनाने के नुस्खे खोज-खोजकर परेशान हो गए हैं, लेकिन कुछ भी असर नजर नहीं आ रहा है तो बताए इन 5 नुस्खों को इस्तेमाल कर सकते हैं। ये बिना जिम जाये और बिना किसी दवाई के अपना असर दिखाते हैं। इस नुस्खे को नियमित रूप से आजमाने से आपको 21 दिन में बड़ा फर्क नजर आने लगेगा।
1- किशमिश और केसर का पानी
सुबह-सुबह उठने के बाद किशमिश और केसर का पानी पीना आपकी हेल्थ मैं फायदेमंद साबित होंगे। इसके लिए 7-8 काली किशमिश और 2 केसर के धागे रात भर गर्म पानी में भिगो दें। सुबह उठने के बाद इस पानी को पिएं और किशमिश खा लें। इससे ब्लड शुद्ध होता है और आयरन को बढ़ावा मिलता है, जिससे त्वचा मैं ग्लो मिलती है और हॉर्मोनल स्वास्थ्य मैं सुधार होने लगता है। इसके अलावा यह नेचुरल तरीके से पेट को कम करने में मदद करता है।
2- कपालभाति और ब्रीदिंग एक्सरसाइज
सुबह-सुबह की दिनचर्या में कपालभाति और 4-7-8 ब्रीदिंग एक्सरसाइज को ज़रूर शामिल करें। रोज़ाना एक मिनट के लिए कपालभाति करें और 4-7-8 श्वास के 3 चक्रों का अभ्यास करें। ऐसा करने से मेटाबॉलिज़्म तेज़ होता है, कोशिकाओं में ऑक्सीजन तेजी से पहुँचती है और चेहरों में चमक आती है और कॉर्टिसोल (तनाव हार्मोन) कम होता है, जिससे तनाव को कम करने में मदद मिलती है।
3- ड्राई ब्रशिंग
नहाने से पहले, 1 मिनट तक ड्राई ब्रशिंग करें। इसके लिए मुलायम प्राकृतिक ब्रिसल्स वाले ब्रश का इस्तेमाल करें। ब्रश से हल्के-हल्के ऊपर की ओर स्ट्रोक करें। इससे लसीका जल निकासी उत्तेजित होती है, जिससे सूजन कम होती है। इससे रक्त संचार मे भी सुधार होने लगती है, जिससे त्वचा में भी निखार आने लगता है। इतना ही नहीं, यह उपाय पेट की चर्बी कम करने के लिए प्राकृतिक डिटॉक्स में भी मदद करता है।
4- एंजाइम शॉट
सुबह-सुबह आप अपने नाश्ते से पहले एंजाइम शॉट लेना भी आपकी सेहत के लिए गेम चेंजर साबित हो सकता है। इसे बनाने के लिए ½ कप पपीता, 1 छोटा चम्मच चिया सीड्स और चुटकीभर काली मिर्च को मिलाकर इसे खली पेट इसका सेवन करें। यह शॉट गट माइक्रोबायोम (हार्मोन संतुलन) का समर्थन करता है, ब्लोटिंग को रोकने के लिए पाचन में मदद करता है और स्किन हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है और पेट फूलने से बचाव होता|
5-मॉर्निंग जर्नलिंग
पांचवां उपाय है जर्नलिंग लिखना । रोजाना सुबह-सुबह डायरी में एक ऐसी चीज लिखें जिसके लिए आप आभारी हैं, दिन का एक मुख्य लक्ष्य और मुस्कुराने की एक वजह का भी उल्लेख करें। मॉर्निंग जर्नलिंग मानसिक स्थिति को बेहतर बनाती है, भावनात्मक उथल-पुथल को दूर रखती है, और मूड को नियंत्रित करने वाले हार्मोन को संतुलित करती है।
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
यह भी पढ़े ”Demon Slayer: Kimetsu No Yaiba The Movie: Infinity Castle ने India में मचाई धूम”








1 thought on “सुबह सुबह उठते ही सबसे पहले करें ये 5 काम,स्किन करेगी शीशे जैसा ग्लो ढोलक जैसा पेट होगा अंदर”